ATM से पैसा नहीं निकला लेकिन Account से कट गया – कैसे करें Complaint?

आप ATM गए, कार्ड डाला, PIN एंटर किया, अमाउंट सेलेक्ट किया। मशीन ने प्रोसेसिंग दिखाई, फिर स्क्रीन पर आ गया “Transaction cannot be completed” और कार्ड बाहर आ गया। आप सोच रहे थे चलो कोई बात नहीं, दूसरे ATM से निकाल लूंगा। लेकिन तभी फोन पर SMS आया कि आपके अकाउंट से पैसे डेबिट हो गए।

अगर आपके साथ भी ऐसा हुआ है तो बिलकुल भी घबराएं नहीं। ये प्रॉब्लम काफी कॉमन है जो बोहोत से लोगों के साथ होती है और इसका सॉल्यूशन भी है, बस आपको सही स्टेप्स फॉलो करने हैं।

ये प्रॉब्लम होती क्यों है?

देखिये ATM एक मशीन है और मशीन में गड़बड़ी तो हो ही सकती है। इसका सबसे कॉमन रीज़न ये होता है कि बैंक का सर्वर और ATM के बीच में कम्युनिकेशन कभी कबार टूट जाता है। मतलब आपने ट्रांजैक्शन किया, सर्वर ने अमाउंट डेबिट कर दिया, लेकिन ATM को कैश निकालने का सिग्नल ही नहीं मिला।

कई बार ATM में कैश कम होता है और मशीन को पता नहीं होता कि उसमें उतने पैसे नहीं बचे जितने आपने मांगे हैं। वो ट्रांजैक्शन प्रोसेस तो कर देती है और फिर रियलाइज़ होता है कि नोट्स तो हैं ही नहीं।

पावर कट भी एक बड़ा रीज़न है। अगर ट्रांज़ैक्शन के दौरान बिजली चली जाती है, तो मशीन कैश तो रोक लेती है, लेकिन सिस्टम ट्रांज़ैक्शन पूरा दिखाता है। कभी-कभी ATM का कैश डिस्पेंसर यानी जहां से नोट्स बाहर आते हैं, वो जाम हो जाता है और नोट्स अंदर फंसे रह जाते हैं।

RBI की रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में हर महीने हजारों ऐसे फेल्ड ट्रांजैक्शन्स होते हैं। तो चिंता मत कीजिए आप अकेले नहीं हैं जिसके साथ ये हुआ है।

सबसे पहले ये करें

जैसे ही आपको पता चले कि पैसा कटा है लेकिन निकला नहीं यानि आपको मिला नहीं, तो तुरंत कुछ चीजें करें:

  • उस ATM की ID नंबर नोट करें जो मशीन पर लिखा होता है
  • ATM का पूरा एड्रेस याद रखें या फोटो ले लें
  • अगर मशीन ने कोई रिसीप्ट दी है तो उसे संभालकर रखें
  • पैसे कटने वाले SMS का स्क्रीनशॉट ले लें
  • ट्रांजैक्शन की डेट और टाइम नोट करें

एक बात और, अगर पैसा नहीं निकला तो तुरंत दोबारा ट्रांजैक्शन मत करें। पहले अपना बैलेंस चेक करें। कई लोग जल्दबाजी में फिर से ट्राई करते हैं और दोबारा पैसे कट जाते हैं तो ऐसी गलती ना करे।

कंप्लेंट कैसे और कहां करें

1. बैंक कस्टमर केयर पर कॉल करें

ये सबसे आसान और तेज तरीका होता है। हर बैंक का एक टोल-फ्री नंबर होता है जो 24×7 अवेलेबल रहता है। आप उसपे कॉल करें, अपना अकाउंट नंबर बताएं, क्या हुआ वो बताएं और ट्रांजैक्शन की डिटेल्स शेयर करें फिर वो आपकी कंप्लेंट रजिस्टर करके एक रेफरेंस नंबर देंगे। इसे जरूर लिख लें क्योंकि बाद में फॉलो-अप के लिए ये नंबर चाहिए होगा।

यह रहे कुछ बड़े बैंक्स के कस्टमर केयर नंबर्स और ये सब टोल-फ्री हैं तो कोई चार्ज नहीं लगेगा:

  • SBI: 1800 11 2211
  • HDFC Bank: 1800 202 6161
  • ICICI Bank: 1800 102 4242
  • PNB: 1800 180 2222
  • Axis Bank: 1860 419 5555

2. ब्रांच में जाकर लिखित कंप्लेंट दें

फोन पर बात करना सबको कम्फर्टेबल नहीं लगता। क्युकी कुछ लोगों को लगता है कि लिखित में कंप्लेंट ज्यादा इफेक्टिव या कारगर होती है। तो ऐसे में आप अपनी नज़दीकी ब्रांच में भी जा सकते हैं।

वहां जाकर एक एप्लीकेशन लिखें जिसमें अपना नाम, अकाउंट नंबर, ट्रांजैक्शन की डेट और टाइम, कितने पैसे थे, और ATM का लोकेशन लिखें। साथ में पासबुक की कॉपी या रीसेंट बैंक स्टेटमेंट और अगर ATM रिसीप्ट है तो वो भी अटैच कर दें।

3.मोबाइल ऐप या इंटरनेट बैंकिंग से करें

आजकल ज्यादातर बैंक्स की मोबाइल ऐप में डिस्प्यूट रेज़ करने का ऑप्शन होता है। SBI YONO में, HDFC ऐप में, ICICI iMobile में आपको “Raise a Dispute” या “Transaction Complaint” जैसा ऑप्शन मिल जाएगा। ये तरीका काफी आसान है क्योंकि घर बैठे कंप्लेंट हो जाती है और रिकॉर्ड भी डिजिटल रहता है।

दूसरे बैंक के ATM से ट्रांजैक्शन किया था तो?

अब ये सवाल बहुत लोगों को कन्फ्यूज़ करता है। मान लीजिए आपका अकाउंट SBI में है लेकिन आपने HDFC के ATM से पैसे निकालने की कोशिश की। अब इस केस में कंप्लेंट किसे करें?

आसान सा जवाब है, अपने बैंक को यानी SBI को। ATM किसी का भी हो, कंप्लेंट हमेशा उस बैंक में होती है जहां आपका अकाउंट है। आपका बैंक खुद दूसरे बैंक से बात करता है और पैसे रिकवर करके आपके अकाउंट में डालता है। आपको बस अपने बैंक से बात करनी है।

पैसा वापस कब तक आएगा?

अच्छी बात यह है की RBI ने इसके लिए क्लियर रूल्स बनाए रखे हैं। अगर ATM से पैसा नहीं निकला लेकिन अकाउंट से कट गया, तो बैंक को 5 वर्किंग डेज़ के अंदर वो पैसा वापस करना होता है। ये T+5 रूल कहलाता है जहां T का मतलब ट्रांजैक्शन की डेट है।

अब मान लीजिए बैंक ने 5 दिन में पैसा वापस नहीं किया, तो फिर क्या? RBI के रूल के मुताबिक उसके बाद हर दिन की देरी के लिए बैंक को आपको ₹100 कंपनसेशन देना होगा। ये रूल July 2019 से लागू है।

ज्यादातर केसेस में पैसा 2-3 दिन में ऑटोमैटिक रिवर्स हो जाता है बिना कंप्लेंट के भी। बैंक्स के सिस्टम्स में अब ऑटो-रिवर्सल का फीचर होता है। लेकिन अगर 3 दिन बीत गए और पैसा नहीं आया, तो कंप्लेंट जरूर करें, इंतज़ार मत करें।

बैंक ने 30 दिन में भी प्रॉब्लम सॉल्व नहीं की तो?

कभी-कभी ऐसा होता है कि बैंक टालमटोल करता है या कहता है कि हम देख रहे हैं। अगर 30 दिन हो गए और आपका इश्यू रिज़ॉल्व नहीं हुआ, या बैंक ने जो सॉल्यूशन दिया उससे आप संतुष्ट नहीं हैं, तो एक और ऑप्शन है।

RBI Banking Ombudsman के पास कंप्लेंट करें। ये RBI के अंडर एक इंडिपेंडेंट अथॉरिटी है जो बैंक और कस्टमर के बीच के डिस्प्यूट्स सुलझाती है। सबसे अच्छी बात ये है कि ये सर्विस बिल्कुल फ्री है।

Banking Ombudsman में कंप्लेंट करने के तरीके:

  • ऑनलाइन: cms.rbi.org.in पर जाकर कंप्लेंट दर्ज करें
  • ईमेल: crpc@rbi.org.in पर डिटेल्स भेजें
  • फोन: 14448 (RBI हेल्पलाइन) पर कॉल करें

Banking Ombudsman के पास केस जाने के बाद बैंक आमतौर पर जल्दी रिस्पॉन्ड करता है क्योंकि उन्हें पता होता है कि अब मामला सीरियस हो गया है।

ब्रांच में देने के लिए एप्लीकेशन कैसे लिखें

अगर आप ब्रांच में जाकर लिखित कंप्लेंट देना चाहते हैं तो नीचे एक सैंपल एप्लीकेशन दी गई है। आप इसमें अपनी डिटेल्स भरकर यूज़ कर सकते हैं।

Atm se paise nahi nikle application in hindi

इस एप्लीकेशन में बस अपनी डिटेल्स भर दें जैसे नाम, अकाउंट नंबर, डेट, टाइम, ATM लोकेशन और अमाउंट। साथ में SMS स्क्रीनशॉट और बैंक स्टेटमेंट अटैच करना न भूलें।

कुछ काम की बातें जो याद रखें

ट्रांजैक्शन के 30 दिन के अंदर कंप्लेंट जरूर कर दें। इसके बाद भी कंप्लेंट हो सकती है लेकिन प्रोसेस थोड़ा लंबा हो जाता है और बैंक भी ज्यादा सवाल करता है।

जब भी ATM यूज़ करें, रिसीप्ट लेने की आदत डालें। चाहे ट्रांजैक्शन सक्सेसफुल हो या फेल, रिसीप्ट एक प्रूफ है जो बाद में काम आती है। अगर कभी ATM में कोई प्रॉब्लम हो, स्क्रीन पर कोई एरर आए, या मशीन स्लो लग रही हो, तो उस ATM को छोड़कर दूसरा ATM ट्राई करें।

अपने फोन में बैंक की ऐप से ट्रांजैक्शन अलर्ट्स हमेशा ON रखें। इससे हर ट्रांजैक्शन की जानकारी तुरंत मिलती है और आपको फौरन पता चलता है कि अकाउंट में क्या हुआ।

निष्कर्ष

ATM से पैसा नहीं निकलना और अकाउंट से कट जाना काफी परेशान करने वाला है लेकिन ये कोई बड़ी प्रॉब्लम नहीं है। ज्यादातर केसेस में पैसा ऑटोमैटिक वापस आ जाता है। अगर नहीं आता तो कस्टमर केयर कॉल, ब्रांच विज़िट या ऑनलाइन कंप्लेंट से काम बन जाता है। और अगर बैंक भी नहीं सुनता तो RBI Banking Ombudsman है। बस इतना ध्यान रखें कि कंप्लेंट टाइम पर करें और जो भी डॉक्यूमेंट्स हैं जैसे SMS, रिसीप्ट वगैरह उन्हें संभालकर रखें।

Disclaimer: urvarak.co.in पर दी गई जानकारी केवल शैक्षिक उद्देश्य के लिए है। किसी भी वित्तीय निर्णय लेने से पहले किसी योग्य विशेषज्ञ से सलाह अवश्य लें।

Leave a Comment